बेंगलुरु में अब पानी की कीमतों में हुईं बढ़ोतरी , प्यास बुझाने के लिए जेब करनी पड़ेगी ढीली; जानें नए रेट

बेंगलुरु में 11 साल बाद पानी की कीमतों में वृद्धि की गई है जो 10 अप्रैल से लागू हुई है। इसके अलावा दूध बस-मेट्रो के किराए बिजली कचरा संग्रहण कर और वाहन पंजीकरण शुल्क में भी वृद्धि हुई है। पानी की कीमतें बढ़ने से घरेलू उपयोगकर्ताओं को ₹400-₹500 अतिरिक्त खर्च करना होगा। इन बढ़ी हुई कीमतों के कारण बेंगलुरु में लोगों के जीवनयापन की लागत बढ़ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में 10 अप्रैल से पानी की दरों में 11 साल बाद वृद्धि हुई है, जिसके साथ ही शहर के अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

इस वृद्धि के बाद बेंगलुरु के नागरिकों का जीवन महंगा हो गया है, क्योंकि कई सेवाओं की कीमतें एक साथ बढ़ी हैं। इनमें दूध, ईंधन, बिजली, सार्वजनिक परिवहन और कचरा संग्रहण जैसी सेवाएं शामिल हैं।
Hero Image

Leave a Comment