Jaat Review: सनकी ‘जाट’ के ज़रिए सनी देवल अपना कमाल दिखाने आये , गदर 2 के बाद Sunny Deol की अगली ब्लॉकबस्टर की हुई लोडिंग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दो साल के इंतजार के बाद सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी नई फिल्म जाट (Jaat) के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। 2023 में आई गदर 2 की अपार सफलता के बाद जाट से फैंस को काफी उम्मीदें और लगता है सनी उनके उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तैयारी करके आए हैं।

मारधाड़ वाले एक्शन अवतार में सनी देओल काफी जचते हैं और जाट में उन्होंने इसे बखूबी कायम रखा है। नॉर्थ के बाद निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ मिलकर उन्होंने अपने ढाई किलो के हाथ की ताकत साउथ को भी दिखा दी है। आइए यहां जाट का फुल मूवी (Jaat Movie Review) रिव्यू पढ़ते हैं-

Hero Image

नाम:जाट

रेटिंग : 3.5 star

कलाकार :सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर

निर्देशक :गोपीचंद मलिनेनी

Sunny Deol, Randeep Hooda And More Attend The Trailer Launch Of Jaat

क्या है फिल्म जाट की कहानी
जाट की कहानी 40 गांव पर गुंडाराज चलाने वाले खलनायक राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) से शुरू होती है, जो श्रीलंका से भागकर आंध्र प्रदेश में आता है। धीरे-धीरे वह उस इलाके और आस-पास गावों में मौत का तांडव खेलते हुए दशहत फैलाता है। उसके साम्राज्य में सेंध उस वक्त लगती है, जब उसकी पत्नी भारती (रेजिना कैसेंड्रा) महिला पुलिस ऑफिसर विजय लक्ष्मी (सैयामी खेर) सहित उसकी अन्य  सिपाहियों को कैद कर लेती है। राणातुंगा का एक सरफिरा भाई सोमोलो होता है, जो अपने जुर्म की दुनिया में बड़े भाई का हाथ बंटाता है। 

Leave a Comment